फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक थाने में खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक पुलिस ने टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। साथ ही अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये ट्रैक्टर-ट्राली उझानी क्षेत्र के एक माफिया का बताया जा रहा है। फिलहाल उसका नाम पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम कादरचौक थाना क्षेत्र में ग्राम रेवा और खिरिया वाकरपुर के बीच गंगा का रेत भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें खिरिया वाकरपुर निवासी विवेक पुत्र पप्पू की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेत लदे ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में कर लिया था। इसकी छानबीन के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर उझानी क्षेत्र के एक खनन माफिया का है। जो जिले में काफी समय से खनन कर करवा रहा है। पुलिस के मुताबिक ये रेत कादरबाड़ी से ढोया जा रहा था। जबकि आसपास के लोग बताते हैं कि कादरचौक से ही माफिया ने अपना हब बना लिया है, जहां से रेत का अवैध खनन चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। वहीं अज्ञात माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक और ट्रैक्टर मालिक माफिया को तलाश किया जा रहा है। इधर विवेक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें