फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन, जल्द किए जाएंगे पंप चिह्नित

विज्ञापन
दुकान के बाहर रखे हुए चूल्हे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। युद्ध के चलते पैदा हुई गैस की किल्लत को कम करने के लिए लोगों को अब जिले के दो पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। केरोसिन का उपयोग लोग स्टोव के माध्यम से खाना बनाने के लिए भी कर सकेंगे। केरोसिन वितरण का आदेश और आपूर्ति मिलते ही आते ही पंपों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर लाइन लगाकर घंटों इंतजार करने वाले लोगों को सरकार की ओर से राहत दी गई है। सरकार ने केरोसिन की सप्लाई के निर्देश जारी किए हैं। जनपद के दो पंप से लोगों को केरोसिन मिलेगा। पंपों का चयन जल्द किया जाएगा। दोनों पेट्रोल पंप पर 5-5 हजार मिट्टी तेल का स्टॉक किया जाएगा। हालांकि अभी जिला पूर्ति विभाग के पास इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। विभाग का कहना है कि निर्देश आने के बाद इसके लिए तैयारी शुरू की जाएगी।


दुकानों पर स्टोव की बढ़ी मांग
केरोसिन का वितरण शुरू होने की जानकारी के बाद से बाजार में स्टोव की मांग बढ़ गई है। दुकानदार उवैस ने बताया कि उनके पास दो तीन ग्राहक स्टोव के बारे में पता करने आए थे। इसके बाद उनके पास काफी पुराना स्टोव था, जिसे उन्होंने बेच दिया। उनका कहना है कि अब मांग को देखते हुए स्टोव को मंगवाने के बारे मेें दिल्ली में बात की है, वहां पर छोटे स्टोव के साथ कार्मिशयल स्टोव भी हैं। लोगों की मांग के अनुसार स्टोव मंगाए जाएंगे।
विज्ञापन


हमारे पास सरकार की ओर से लिखित में कोई आदेश नहीं आया है। आदेश मिलने के बाद उसकी गाइडलाइन के अनुसार तैयारी शुरू कर दी जाएगी। तभी पेट्रोल पंपों का भी चयन किया जाएगा। - सतीश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें