फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के सजायाफ्ता कैदी की दिल्ली में मौत

Sun, 26 Jul 2015 12:22 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला कारोबार के सजायाफ्ता कैदी राजेश्वर की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे 14 जुलाई को आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव ग्योती निवासी राजेश्वर (71) पुत्र सियाराम गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी था। कोर्ट ने चार सितंबर 2012 को उसे दोषी करार दिया था। 10 साल कैद और जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। तब से राजेश्वर जेल में था। 14 जुलाई से वह पेट में दर्द की शिकायत पर जेल अस्पताल में भर्ती था। 21 जुलाई को यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से राजेश्वर को आगरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां से 24 जुलाई को उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को राजेश्वर की मौत हो गई।
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें