फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामूहिक लोकनृत्य में केदारनाथ इंटर कॉलेज की छात्राएं रहीं प्रथम

Wed, 20 Nov 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
डायट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सामुहिक लोक नत्य करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। डायट स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, कविता आदि प्रतियोगिताओं हुईं। युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सामूहिक लोकनृत्य में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम आयीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ केशव कुमार ने किया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास एवं विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ। सामूहिक लोकनृत्य में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल लोकनृत्य में दीपमाला सक्सेना ने प्रथम स्थान पर रहीं।
वहीं लोकगीत सामूहिक प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। कविता लेखन में अंशिका सिंह प्रथम, देव सिंह को द्वितीय, सुदेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में मानसी दीक्षित ने प्रथम स्थान, अनूप सिंह द्वितीय, अमन तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. सविता चौहान, डॉ. निशा पाठक, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं विजेता प्रतिभागियों को सीडीओ केशव कुमार ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत कुमार, क्रांति प्रसाद, विशाल पाल, मनोज कुमार, विकास, हिम्मत सिंह, अनुज सागर, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें