फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को कछला गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर हवन-पूजन कराया। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। घाट पर आस्था का सैलाब नजर आया।
विज्ञापन

गंगाघाट पर सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर बाद तक हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर सूर्यदेव को अर्क भी अर्पित किया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना करके कन्याओं को भोज कराया। संकीर्तन का दौर भी चला। बच्चों के मुंडन संस्कार कराए गए। कासगंज जिले वाले छोर पर भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। घाट पर लगे मेला में बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया।
पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर स्नान के महत्व के बारे में आचार्य प्रवीण शर्मा कहते हैं कि अधिमास के दौरान गंगा स्नान करने से शत्रुओं को नाश होता है। गंगा स्नान के बाद पूजन से भगवान की कृपा अर्जित होती है। श्रद्धालुओं को पुरुषोत्तम मास में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दान का भी खास महत्व है। स्नानार्थियों की सुविधा के लिए कछला चौकी पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन के साथ राजस्व विभाग की टीम ने विशेष इंतजाम कराए।
विज्ञापन


पुल के पास फिर लगा जाम
गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ की वजह से पुल और पुलिस चौकी के आसपास ही वाहनों को खड़े करा दिया गया। सड़क किनारे डग्गामार वाहन की वजह बरेली-मथुरा हाइवे पर आवागमन भी प्रभावित रहा। डग्गामार वाहन की छतों पर श्रद्धालु नजर आए। प्राइवेट बसें भी बेतरतीब खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें