फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज कांड का मुख्य आरोपी पप्पू गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 12:05 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित कटरा सआदतगंज कांड के मुख्य आरोपी पप्पू यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) वीरेंद्र पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। स्पेशल जज ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट खारिज करते हुए पप्पू यादव को तलब किया था। स्पेशल जज ने हाजिर न होने पर उसके खिलाफ 18 जनवरी को गैर जमानती वारंट जारी कर उसे 28 जनवरी को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे। इससे एक दिन पहले ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कटरा सआदतगंज में 27/28 मई, 2014 की रात दो बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी मिली थीं। लड़कियों के परिवार वालों ने पप्पू यादव, अवधेश यादव, उर्वेश यादव समेत कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल गंगवार के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। तय समय में चार्जशीट दाखिल न होने पर कोर्ट ने पांचों आरोपियों को सितंबर, 2014 में जमानत पर रिहा कर दिया। सीबीआई ने 11 दिसंबर, 2014 को मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी।
स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) ने 28 अक्तूबर, 2015 को सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर पप्पू यादव को पाक्सो एक्ट का आरोपी मानते हुए समन जारी कर तलब किया। 28 नवंबर, 2015 को पप्पू को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचा। कोर्ट ने 23 दिसंबर मुकर्रर की। इस दिन भी पप्पू यादव कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर 18 जनवरी को स्पेशल जज ने पप्पू यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। सुनवाई के लिए 28 जनवरी मुकर्रर कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सीबीआई के सब इंस्पेक्टर संजय शर्मा के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम कटरा सआदतगंज पहुंची। पप्पू यादव को स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें