कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई ने 11 दिसंबर 2014 को क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। 19 फरवरी को वादी पक्ष ने प्रोटेस्ट दाखिल किया था। सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट के समर्थन में अपना पक्ष कोर्ट में रख दिया था। वादी के वकील ने प्रोटेस्ट के समर्थन में दलीलें देने के लिए उन सभी साक्ष्यों की नकल मांगी थीं जिनके आधार पर क्लोजर रिपोर्ट दी गई। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 21 अगस्त को सभी साक्ष्यों की नकलें वादी पक्ष के वकील को दे दीं। इसके बाद सात सितंबर को दोनों पक्षों के बीच चार घंटे की बहस हुई। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने सुनवाई पूरी करने के बाद मामले में फैसला 18 सितंबर तक सुरक्षित रख लिया है।
शुक्रवार को सीबीआई के वकील कुमार रजत और वादी पक्ष के वकील ज्ञान सिंह शाक्य से स्पेशल जज ने बात की। सीबीआई के वकील से कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ वक्त देने की बात कही। इस पर कोर्ट ने शेष बहस के लिए छह अक्तूबर निर्धारित कर दी है। वादी पक्ष के वकील ज्ञान सिंह शाक्य ने बताया कि वह बहस के लिए तैयार हैं।