दहगवां में दौड़ प्रतियोगिता के मौके पर अतिथि व आयोजक। संवाद
दहगवां। ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धाएं हुईं। जिसमें बालक-बालिकाओं की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की खेल स्पर्धाएं शामिल रहीं।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में विपिन यादव प्रथम, जूनियर पुरुष 100 मीटर में मुकेश प्रथम, जूनियर पुरुष 200 मीटर में मुकेश प्रथम, जूनियर पुरुष 1500 मीटर में मनोज प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर में मानसी चौधरी प्रथम, सब जूनियर बालिका 800 मीटर में खुशबू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में यश बाबू प्रथम, गोला फेंक जूनियर बालक वर्ग में आरोन मसीह प्रथम, गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में अमृतांश कौशिक प्रथम, जूनियर वर्ग पुरुष कबड्डी में पिंडौल की टीम, जूनियर वर्ग महिला कबड्डी में कस्तूरबा जरीफनगर की टीम प्रथम रही।
इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नमित गुप्ता ने किया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल व अनुज कुमार सागर का योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्व पीटीआई सुरेशचंद्र, अनूप कुमार, विपिन यादव, देवेंद्र कुमार, देव किशन यादव उपस्थित रहे।