दौड़ में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में चल रहे चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के तीसरे दिन वॉलीबॉल, ऊंची कूद, खो-खो, सेक रेस, फ्रॉग रेस, बैग रेस, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो खेल आयोजित किए गए। इसमें वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता में कस्तूरबा हाउस प्रथम रहा।
डिस्क थ्रो में प्रथम स्थान विनय, द्वितीय स्थान पर भूपेंद्र, तृतीय स्थान पर आशीष रहे। शॉट पुट में प्रथम स्थान पर जगमोहन, द्वितीय पर विनय, तृतीय स्थान अमित ने पाया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान साजिम व अनन्या गोस्वामी, द्वितीय पर विनय व सलोनी, तृतीय पर फिरोज व साक्षी रहे। सैक रेस में प्रथम स्थान अभिषेक और रिया, द्वितीय पर रुपेश और संध्या, तृतीय स्थान माधव और आराध्या शर्मा ने पाया। 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अवनी व कौशल, द्वितीय उदिती व अमन आर्य, तृतीय स्थान संगीता व आरव ने पाया। सभी खेलों का संचालन सीके शर्मा, रवीना और प्रशांत सिंह ने किया।
वहीं मुख्य अतिथि नितिन शर्मा ने विजयी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर उनके मनोबल को बढ़ाया। इस मौके पर डायरेक्ट वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
दौड़ में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद