शाहजहांपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को शिक्षक दिवस का तोहफा मिला है। इन विद्यालयों को 19 शिक्षक मिले हैं, जोकि शिक्षा के स्तर को और उठाने का काम करेंगे।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर शिक्षकों का चयन किया गया है। ये शिक्षक शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए 31 मार्च की अवधि तक के लिए नियुक्त किए गए हैं और निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। अवधि के समाप्त होने पर उनकी नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी। बताया कि सभी नवनियुक्त शिक्षक एक सप्ताह के अंदर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। बंडा में चार, जैतीपुर में चार, निगोही में एक, जलालाबाद, कटरा खुदागंज, तिलहर नगर, कलान, मिर्जापुर, सिंधौली, भावलखेड़ा, तिलहर ग्रामीण, कांट तथा खुटार ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एक-एक शिक्षक की नियुक्ति हुई।