फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कासगंज के युवक की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में ललोमई घाट पर कल्लू (19) की गंगा में डूबकर मौत हो गई। वह बुधवार को गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। तब से लगातार उसकी तलाश चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गंगा से बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी कल्लू पुत्र महावीर परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से ललोमई गंगा घाट आया था। उसके परिवार को गंगा मइया का पहनावा करना था। परिवार के सभी लोगों ने गंगा मइया का पहनावा किया और स्नान करने लगे। इसी दौरान कल्लू गहरे पानी में डूब गया। उसे देखकर परिवार वालों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर कई गोताखोर आ गए और वह युवक को बचाने के लिए गंगा में कूदे। देर शाम तक युवक को तलाश किया जाता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वाले भी रातभर गंगा घाट पर डेरा जमाए रहे।
बृहस्पतिवार सुबह फिर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे युवक का शव गंगा में मिल गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर के समय उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। कल्लू सात भाइयों में चौथे नंबर का था। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें