फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगे, पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Jan 2023 06:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जालसाजों ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 13 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर जब पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने मारपीट की। धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के एक युवक से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपी पिछले दो साल से युवक को चूना लगा रहे थे। 20 नवंबर 2021 को आरोपियों ने उसे रुपये देने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। बदायूं के सहसवान कोतवाली में बैठकर समझौता हुआ, जहां आरोपियों ने 35 दिन में रुपये लौटाने का वादा किया था लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए। इस पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी कुलदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह के मुताबिक वह और उसका दोस्त दुष्यंत नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। दुष्यंत के गांव के मिथिलेश ने बताया था कि बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरावन निवासी उसका रिश्तेदार दिनेश दिल्ली में रहता है। वह सरकारी नौकरी लगवाता है। मिथिलेश ने उसकी दिनेश से बात कराई तो दिनेश ने रेलवे में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।

कई बार में ली रकम 

इस पर 12 फरवरी 2020 को उसने दिनेश को दो लाख रुपये दिए। 15 मार्च 2020 को भी दो लाख रुपये दिए। इसके बाद दिनेश, उसका बेटा हनी सक्सेना और आकाश उसका मेडिकल परीक्षण कराने कोलकाता ले ले। कोलकाता में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। लौटकर आया तो आरोपियों ने उससे 27 जुलाई 2021 को चार लाख 50 हजार रुपये और पांच नवंबर 2021 को चार लाख 50 हजार रुपये लिए।

विज्ञापन

रुपये मांगने पर की मारपीट 

इसके बाद आरोपी टालते रहे। कुछ दिन बाद आरोपी बोले कि रेलवे में व्यवस्था नहीं बन रही है। पुलिस में नौकरी लगवा देंगे। फिर कुलदीप ने अपने रुपये वापस मांगे। 20 नवंबर 2021 को आरोपियों ने उसे रुपये लौटाने के लिए मुजरिया बुलाया। फिर उसे सहसवान ले गए, जहां उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। जहां बैठकर दोनों लोगों का फैसला हुआ।

कुलदीप के अनुसार, आरोपियों ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया कि वह 35 दिन के अंदर रुपए लौटा देंगे लेकिन उन्होंने रुपये नहीं लौटाए। इस पर कुलदीप ने मुजरिया थाने में मिथिलेश, उसके बेटे राहुल, दिनेश कुमार, उसके बेटे हनी और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें