फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज रूट पर बसों की कमी, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज-मुरादाबाद वाया बिसौली, चंदौसी, कछला मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या काफी कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के तहसील प्रभारी प्रभात सक्सेना, टीटू जैन, चेतन तोष्नीवाल, सचिन असावा, अमित कुमार खितौरा वाले, अवधेश लड्डा आदि ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बदायूं, कासंगज और पीतलनगरी मुरादाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेज कर मांग की है कि बिल्सी नगर के व्यापारियों को मुरादाबाद और कासगंज को जाने के लिए रोडवेज की पर्याप्त बसें न होने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि यदि परिवहन निगम ने इस मार्ग पर आधा दर्जन बसों का संचालन शुरू कर दिया, तो लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी साथ ही विभाग को इससे काफी लाभ पहुंचेगा। इसलिए विभाग के अधिकारियों को चाहिए, वह जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें