फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कासगंज डिपो ने शुरू की दूसरी बस सेवा, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिसौली-कासगंज मार्ग पर लंबे समय से यातायात की समस्या झेल जनता के लिए खुशी की खबर है। कासगंज डिपो ने अपनी दूसरी बस सेवा बिल्सी, बिसौली, चंदौसी वाया मुरादाबाद के लिए शुरू कर दी है। इस बस के संचालन से क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कासगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कासगंज से मुरादाबाद के लिए दूसरी बस सेवा कासगंज से सुबह साढ़े आठ बजे चलेगी, जो करीब दस बजे बिल्सी पहुंचेगी। इसके बाद बिसौली पौने 11 बजे, सवा 11 चंदौसी, साढ़े 12 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। करीब आठ घंटे ठहर कर यह बस मुरादाबाद से एक बजे चलकर बिल्सी करीब सवा चार बजे पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज छह बजे शाम को पहुंचेगी। व्यापारी नेता लोकेश बाबू वाष्र्णेय, सुधीर सोमानी, सुरेश गुप्ता, चंद्रसैन माहेश्वरी, सचिन असावा, पुरुषोत्तम शाक्य, आरके लक्ष्य, अरविंद गुप्ता, संजीव कुमार आदि ने बस के संचालन पर खुशी जाहिर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें