एनईआर के जीएम ने किया दौरा, बोले- बदायूं रुट पर दौड़ेगे इलेक्ट्रिक रेल इंजन
तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा ने यहां रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा कि कासगंज से बरेली तक 11 मार्च के बाद चुनाव आचार संहिता हटते ही नई ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इस रूट पर इलेक्ट्रिक रूट की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका टेंडर हो चुका है। अगले वर्ष से कार्य शुरु हो जाएगा।
बुधवार को बदायूं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए जीएम ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, टिकटघर, इलेक्ट्रिीशियन कक्ष और सफाई व्यवस्था का हाल देखा। उन्होंने कहा कि आचार संहिता हटते ही कासगंज से बरेली रूट पर नई ट्रेने चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक रामगंगा ब्राडगेज पर काम चलने की वजह से ट्रेनों का संचालन बंद था। यह काम पूरा हो गया है। जीएम के निरीक्षण के दौरान वैसे तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ अव्यवस्थाएं पाई गई जिसको लेकर रेलवे के सीनियर डिवीजन मैनेजर को डांट भी लगाई। कहा कि सुधर जाओ। सारी व्यवस्थाएं बेहतर मिलनी चाहिए। जीएम के निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर काफी गहमा-गहमी रही। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने ने कछला हाल्ट को स्टेशन बनाने के लिए मांग की। जीएम से मिलने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने 11 मार्च के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करने का अश्वासन दिया गया। बदायूं क्लब के लोगों ने भी उर्मिलेश शंखधार पुस्कालय और वाचनालय के पुनरोत्थान के लिए ज्ञापन दिया। अशोक सक्सेना, सैय्यद इकबाल, अशोक खुराना, रजनीश मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि लोगों ने मथुरा से बदायूं होते हुए लखनऊ के लिए ट्रेनें चलाने की मांग की।
------
चनेहटी होते हुए शाहजहांपुर को दौड़ेगी ट्रेन
आचार सांहिता खत्म होते ही नई ट्रेने के संचालन के साथ अब कासगंज से बदायूं वाया चनेहटी होते हुए भी शाहजहांपुर को ट्रेन चलाई जाएगी। इससे बदायूं रामगंगा से सीधा शाहजहांपुर, लखनऊ और इलाहबाद लिंक रुट से जुड़ेगा।