देर रात तक सौंदर्य प्रसाधन और ब्यूटी पार्लर खुले रहे। बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही भीड़ बढ़ने लगी और सुहागिन महिलाएं अपने व्रत और सौंदर्य प्रसाधन की खरीददारी में जुट गईं। बाजार में बिकते करवा और सिंदूर की खरीददारी के लिए खासा उत्साह देखा गया। पहली बार निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिन अपनी मां या सास के साथ बाजार में पहुंची और खूब खरीददारी की।