फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शोक में डूबा करखेड़ी गांव, चीत्कार से हर आंख नम

विज्ञापन
संजय का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज के करखेड़ी गांव में बृहस्पतिवार शाम हुए हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। एक साथ चार लोगों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध है। हादसे के बाद सभी की आंखें नम हो गई हैं।
विज्ञापन

करखेड़ी गांव निवासी अतर सिंह, उनके बाबा बच्चू सिंह, सोमपाल और संजय बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने-अपने काम के सिलसिले में घर से निकले थे। घर पर उनके परिवार के लोग इंतजार कर रहे थे। अतर सिंह और उनके बाबा बच्चू सिंह के घर में खाना बनाने के लिए सब्जी का इंतजार किया जा रहा था। जैसे ही गांव में हादसे की खबर पहुंची, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर शव देख परिजन बेसुध हो गए।
परिजनों ने बताया कि संजय फास्टफूड की रहेड़ी लगाकर जीवन यापन करते थे। जबकि अतर सिंह, उनके बाबा व सोमपाल खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। अशोक भी खेतीबाड़ी करते हैं। सभी लोग अपने-अपने काम के लिए घर से हंसी खुशी निकले थे, लेकिन रास्ते में काल के ग्रास ने सभी पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच जब बाइकों की दूरी कम हुई, वैसे ही अतर सिंह व संजय संतुलन खो बैठे। इससे दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी बुलट का हैंडल व पहिया टेढ़ा हो गया। जबकि संजय की बाइक चकनाचूर हो गई। इस हादसे से पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिवार में चीत्कार मच गई है।

संजय का फाइल फोटो।

संजय का फाइल फोटो।

संजय का फाइल फोटो।

संजय का फाइल फोटो।

संजय का फाइल फोटो।

संजय का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें