फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 101 फिट के तिरंगे संग निकले मदनापुर के कांवड़िये, 15 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक

Wed, 14 Aug 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में शामिल 101 फिट का तिरंगा के निकले कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के निकलने का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार दोपहर शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र के कांवड़िये देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। 101 फिट के तिरंगे के साथ उन्होंने कछला घाट से कांवड़ यात्रा शुरू की तो देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

मदनापुर के गांव फीलनगर निवासी कांवड़ियों की टोली में शामिल गौरव सक्सेना, मुन्नालाल और विनोद राठौर आदि भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। 21 सदस्यीय टोली गंगाघाट पर पहुंची तो सभी ने एक साथ आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने 15 अगस्त को मदनापुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का निर्णय लिया है। मंदिर तक वह पैदल ही पहुंचेंगे। तिरंगा कांवड़ यात्रा रास्ते में लोगों का आकर्षण भी बनी। इसके अलावा बरेली और पीलीभीत के कांवड़ियों ने भी गंगाघाट से यात्रा शुरू की। वह शुक्रवार को शिवतेरस पर जलाभिषेक करेंगे। कलाकारों संग थिरकते हुए निकले कांवड़ियों का रास्ते में स्वागत भी किया गया।
-

शुक्ल पक्ष की शिवतेरस पर उमड़ेंगे कांवड़िये
सावन के महीने में चल रहे शुक्ल पक्ष में जलाभिषेक करने का खास महत्व शास्त्रों में बताया गया है। ऐसे में शुक्ल पक्ष की शिवतेरस पर जलाभिषेक करने से भी शिवभक्त चूकना नहीं चाहते। आचार्य प्रवीण महाराज ने बताया कि शिवतेरस शुक्रवार को है। चूंकि, रक्षाबंधन सावन के अंतिम सोमवार को है इसलिए त्योहार की वजह से अधिकतर कांवड़िये शिवतेरस पर ही जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार से गंगाघाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें