बदायूं में कावड़ियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
उझानी में रविवार रात करीब 11 बजे कांवड़ियों की भीड़ ने छतुइया रेल फाटक बंद होते ही हंगामा कर दिया। कांवड़िये फाटक खोले जाने की मांग कर रहे लेकिन जब फाटक नहीं खुला तो उन्होंने फाटक का बूम क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार रात 10.45 बजे बरेली से कासंगज की ओर जाने वाली मालगाड़ी निकलनी थी। इसी दौरान कांवड़ियों के जत्थे कछला की तरफ से आ रहे थे।
उन्होंने जब फाटक बंद देेखा तो हंगामा शुरू कर दिया। गेटमैन गणेश शंकर सैनी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और टेंपों आदि वाहनों की टक्कर मारकर फाटक का बूम क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देखकर गेटमैन के हाथपांव फूूल गए। उसने कांवड़ियों को जैसे तैसे समझाकर लाइटर बूम लगाया और मालगाड़ी पास कराई। इसके बाद कांवड़िये वहां से गुजरे।
रात में ही बदायूं से इंजीनियर को बुलाकर फाटक का बूम दुरस्त कराया गया। हालांकि इससे किसी गाड़ी का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। सोमवार सुबह भी कांवड़ियों की भीड़ इसी तरह लगी रही।