फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भजन गाते हुए स्नान के लिए आ रहे हैं कांवड़िये

विज्ञापन
कछला से कांवड़ लेकर निकला ​शिव भक्तों का एक दल। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
कछला। दूर-दराज के कांवड़ियों का गंगा के भागीरथ घाट पर आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को बरेली और पीलीभीत समेत विभिन्न स्थानों से भजन गाते हुए कांवड़िये यहां जल लेने पहुंचे।
विज्ञापन

गंगा घाट पर शिव भक्त कांवड़िये अपने-अपने क्षेत्र के काफिले के साथ पहुंच रहे हैं। बुधवार को पीलीभीत के 20 कांवड़ियों की टाेली भी यहां पहुंची। इसमें शामिल ज्ञानेश त्रिपाठी, सुमित उपाध्याय, नीरज, हरीश, हर्ष, देवेश आदि ने बताया वे पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।
सभी ने गंगास्नान करने के बाद पूजन-अर्चन किया। भगवान भोलेनाथ और गंगा मैया की आरती की। इससे पहले शिवभक्तों ने अपनी-अपनी कांवड़ गंगाघाट के किनारे ही सजाई। इसके बाद सभी यहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें