फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun Accident: आपस में टकराई कांवड़ियों की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक शिवभक्त की मौत, दो घायल

Sun, 07 Aug 2022 10:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

कांवड़िया गुड्डू बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद का रहने वाला था। वह शनिवार रात अपने गांव के जत्थे के साथ कछला जल लेने जा रहा था। वह ट्राली पर पीछे बैठा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक कांवडियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कांवड़ियों की ही ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई, जिसमें 22 वर्षीय कावड़िया गुड्डू पुत्र कोमिल राम की मौत हो गई।

विज्ञापन


गुड्डू बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद का रहने वाला था। वह शनिवार रात अपने गांव के जत्थे के साथ कछला जल लेने जा रहा था। वह ट्रॉली पर पीछे बैठा था। इसी दौरान बिनावर थाना क्षेत्र के ही कावड़ियों के जत्थे ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की। उसकी चपेट में आने से कांवड़िया गुड्डू की मौत हो गई और दो कावड़िया घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। मृतक कावड़िया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें