कांविड़यों के कछला से निकलने का सिलसिला सोमवार पूर्वाह्न में थम गया। आसपास इलाके के शिवभक्त कांवड़ भरकर यूं तो धीरे-धीरे निकलते रहे लेकिन रविवार रात में जबर्दस्त भीड़ नजर आई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मौजूद निजी संसाधनों के जरिए शिवभक्तों ने बरेली-मथुरा हाईवे को कछला से बदायूं तक रोशन कर दिया। हाईवे पर बम-बम भोले गूंजता रहा। घंटाघर चौराहा और जजपुरा मंदिर के पास शिवभक्तों ने धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। अंधेरा होने के बावजूद शिवभक्तों में महिलाओं की संख्या भी कोई खास कम नहीं रही। महिलाओं में भी शिभक्ति के प्रति गजब का उत्साह नजर आया। रात में कावड़ियों की टोलियों में शामिल शिवभक्तों को खातिरदारों ने चाय-नाश्ता भी कराया। दुकानदारों ने शिवभक्तों के सम्मान में धार्मिक कार्यक्रम कराए। शिवभक्तों ने बुर्रा फरीदपुर के शिवालय में जलाभिषेक किया। मंदिर में परिसर में ही उन्हें भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
चेयरमैन ने सफाई कर्मियों को फटकारा
कछला। रविवार रात चेयरमैन पुष्पा देवी लौनिया चौहान अपने पति जगदीश सिंह और नगर पंचायत कर्मियों के साथ गंगाघाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को पहुंचीं। उन्होंने प्रकाश, सफाई व्यवस्था जायजा लिया। घाट पर एक और दो पर गंदगी नजर आने पर उन्होंने सफाई नायक समेत कर्मचारियों को आड़े हाथों। व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखने पर फटकार लगाई।