ग्राम ताहिरपुर जाहिदपुर में गौशाला का भूमि पूजन करते पंचायत सदस्य चंद्रकेश यादव। संवाद
जरीफनगर। ग्राम ताहिरपुर जाहिदपुर में वृहद कान्हा गोशाला का निर्माण होना है। इसके लिए 1.65 करोड़ रुपये की शासन से मंजूरी मिली है। बृहस्पतिवार को इसका भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। गोशाला बनने के बाद क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी।
जरीफनगर के ताहिरपुर-जाहिरपुर गांव समेत आसपास के गांव के लोग छुट्टा गोवंशों से परेशान हैं। आए दिन खेतों में घुसकर गोवंश फसल बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर गोशाला के लिए 1.65 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। इसका काम तीन महीने में पूरा होना है। जिला पंचायत सदस्य चंद्रकेश यादव ने बताया कि जिले में चार कान्हा गोशालाओं को बजट जारी किया गया। जिसमें जरीफनगर क्षेत्र के गांव ताहिरपुर-जाहिदपुर को भी शामिल किया था।
बृहस्पतिवार को कोटा धाम के महंत अजय दास महाराज व जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान चंद्रकेश यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है।