फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कलयुग के श्रवण कुमार बने कप्तान और रजनी

विज्ञापन
कंधे पर माता पिता को जला​भिषेक के लिए ले जाते कप्तान सिंह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन में भक्ति और सेवा की अलग-अलग मिसालें देखने को मिल रही हैं। थाना उझानी क्षेत्र के गांव चेतू नगला निवासी कप्तान सिंह और उनकी पत्नी रजनी सिंह सोमवार को अपने वृद्ध माता-पिता को कंधों पर बैठाकर बुर्रा अहिरवारा फरीदपुर स्थित शिव मंदिर में ले जाकर जलाभिषेक कराएंगे। दंपती गांव के लगभग 250 लोगों के साथ आज अपराह्न कछला गंगा घाट पर जल लेने पहुंचे।
विज्ञापन

कप्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने सावन शुरू होने से पहले ही गांव में संकल्प लिया था कि वृद्ध पिता कृष्णा सिंह और माता रामप्यारी देवी को कंधे पर ले जाकर शिवलिंग पर जल चढ़वाएंगे। वादे के अनुसार, पत्नी रजनी के साथ मिलकर दोनों ने बुजुर्ग माता-पिता को कांवड़ की तरह अपने-अपने कंधे पर बैठाया हुआ है। इस अनूठी यात्रा में गांव के करीब ढाई सौ लोग भी उनके साथ हैं।
बताया कि किसी ने खाने-पीने का सामान उठाया हुआ है तो किसी ने पूजा सामग्री। खास बात यह है कि साथ में कोई गाड़ी या मोटरसाइकिल नहीं है। सभी सामान लोगों ने अपने कंधों पर ही रखा हुआ है। गांव वालों ने कप्तान और रजनी की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की। कहा कि आज के समय में ऐसे बच्चे कम ही मिलते हैं जो बुढ़ापे में माता-पिता की इतनी सेवा करें। उसकी इसी पवित्र भावना के चलते हम सभी उसके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें