फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैंड-बाजों और झांकियों के साथ निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन
दातागंज में गायत्री महायज्ञ के पूर्व निकली कलश यात्रा। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। त्रिदंड देव सेवाश्रम से रविवार को कलशयात्रा निकाली गई। देवी-देवताओं की झांकियों और बैंड-बाजों की मधुर धुन के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीत वस्त्रों में रंगीन कलश लेकर शामिल हुईं।
विज्ञापन

कांसपुर रोड स्थित सेवाश्रम के महंत स्वामी मधुसूदनाचार्य ने बताया कि कलशयात्रा के बाद गायत्री महायज्ञ विधि-विधान से शुरू होगा। यात्रा में शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, बजरंगबली आदि की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। कलशयात्रा सेवाश्रम से शुरू होकर नखासा रोड, मेन चौराहा, बुद्ध बाजार और अरेला मोहल्ला होते हुए वापस सेवाश्रम पर समाप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें