विधि विधान से भूमि पूजन के साथ होगी झंडी की स्थापना
मेला में कोतवाली कैंपस बनकर तैयार हो गया है। कोतवाली में पुलिस का ड्यूटी चार्ट नहीं पहुंचा है। मेला में लगने वाली ड्यूटी आवंटन झंडी पूजन तक पूर्ण कर लिए जाते थे लेकिन अभी ड्यूटी कार्ड इश्यू नहीं हुए हैं। मेला के पश्चिम दिशा में बढ़ जाने के कारण दिशा परिवर्तन के बाद टेंट से आफीसर्स कालोनी का निर्माण शुरू हो गया है। जहां झंडी पूजन होना है, वहां पूजा स्थल बनाया गया है।
गंगा जलस्तर घटा
कादरचौक। गंगा का जलस्तर घटा है। इसके बावजूद अभी किनारों पर पानी अधिक है। गंगा के मध्य में जल कम है। इसलिए यहां घाट बनाना मुश्किल बना हुआ है। स्नान घाट बनाते समय गोताखोरों से गंगा के जलस्तर की जानकारी कराई जाएगी।