फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोड़ा मेला: इस बार कासगंज से 200 मीटर बदायूं की ओर लगेगा मेला

सार

रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के आयोजन के लिए डीएम दीपा रंजन ने विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है।इस बार मिनी कुंभ कादरचौक के जोरीनगला गांव की ओर करीब 200 मीटर खिसक जाएगा।जो स्थान देखा गया है उस मेला स्थल पर कुछ बदायूं का रकबा भी है।
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से ककोड़ा में गंगा किनारे जलमग्न हुई जमीन। संवाद (मेला वाली खबर के लिए) - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के आयोजन के लिए डीएम दीपा रंजन ने विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। मेला स्थल के लिए ककोड़ा में गंगा तट पर भूमि की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इस बार मिनी कुंभ बदायूं जिले की सीमा की ओर करीब 200 मीटर आ जाएगा। गंगा किनारे मिनी कुंभ का आयोजन कासगंज की सीमा में होता है।
विज्ञापन

रुहेलखंड का मिनी कुंभ कासगंज जिले की सीमा में लगता है, लेकिन इसका आयोजन जिला पंचायत बदायूं की ओर से किया जाता है। मेला स्थल पर सभी व्यवस्थाएं और सुरक्षा बंदोबस्त भी बदायूं पुलिस-प्रशासन का रहता है। मेला में बदायूं के साथ बरेली, पीलीभीत और कासगंज जिले के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इस बार मेला का आयोजन सात से 15 नवंबर तक होना है। भव्य आयोजन के लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।
इस बार मिनी कुंभ कादरचौक के जोरीनगला गांव की ओर करीब 200 मीटर खिसक जाएगा। जो स्थान देखा गया है उस मेला स्थल पर कुछ बदायूं का रकबा भी है। हालांकि, गंगा इन दिनों खतरे के निशान से ऊपर है। अगर कटान और होता है, तो मेला स्थल को लेकर फिर से परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन

मेला ककोड़ा की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस बार मेला कासगंज से करीब 200 मीटर जोरी नगला गांव की ओर लगेगा। स्थान देख लिया गया है। पानी उतरने का इंतजार है। अस्थाई सड़कें बनाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। -लालता प्रसाद, जेई, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें