फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले ही सिमटने लगा मिनी कुंभ

Sat, 28 Nov 2015 09:24 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़ा मेला जहां धीरे-धीरे समापन की ओर बढ़ता जा रहा है। वहीं अपने पीछे गंदगी का अंबार भी छोड़ता जा रहा है। लोगों द्वारा जो अवशिष्ट छोड़े गए हैं, उससे मेला स्थल में बदबू फैल रही है। हवा के साथ पॉलीथीन बैग्स गंगा में जा रहे हैं। खेत-खलिहानों में भी पहुंच रहे हैं। शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी से लौट रहे शिक्षक प्रवीण कुमार ने जब यह सब देखा, तो बाल क्लब और मीना मंच के सदस्यों को बताया। उनके साथ गंगा मैया के तट पर फैली गंदगी को एकत्र कर दूर जाकर गड्ढों में भरवा दिया। जलाने योग्य अवशिष्ट पदार्थों को जलाकर नष्ट किया।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के बच्चों को सफाई करते देखकर आसपास के दुकानदार भी बच्चों के सफाई अभियान में शामिल हो गए। अन्य श्रद्धलुओं ने भी इस पुनीत कार्य में साथ दिया। शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के बाद बच्चों को मेला में नौका बिहार कराया और झूले का आनंद उठवाया गया। प्रधानाध्यापक ओमकार सिंह ने बच्चों को जलपान कराया। इस अवसर पर  शोभा मिश्रा, प्रदीप कुमार, हरीराम आदि सम्मलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें