फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक पुलिस को किया सम्मानित

Tue, 12 May 2015 07:35 PM IST
Kadrchauk
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग और दरोगा को कुचलने का प्रयास हुआ। बावजूद एसओ रूकुमपाल सिंह के नेतृत्व में मय गाड़ी के तस्करों को धर दबोचा गया। पुलिस ने अपने पास गाड़ी न होने पर बारात ले जा रही बोलेरो गाड़ी से बाराती उतारकर तस्करों का पीछा किया। बाद में बारातियों को गंतव्य तक भेजा। जिसकी लोगों ने प्रशंसा की। पुलिस की बहादुरी कुशल निर्णय से प्रसन्न जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार उर्फ धारा के साथ ही व्यापारियों ने भी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सीओ सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस जनता के साथ सुख-दुख में सहयोगी रहती है। पुलिस को परिवार का ही सदस्य मान कर अपराध और अपराधी की सही सूचना दें, जिससे पुलिस अपना काम ठीक से कर सके।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रूकुमपाल सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। हांक कर ले जाने वाले तस्करों पर भी कार्रवाई होगी। थानाक्षेत्र में किसी भी तरह का अपराध न होने देना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार उर्फ धारा ने सीओ सतीश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष रूकुमपाल सिंह, एसआई फूलसिंह, एसआई अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल रामवीरेश यादव, जयकेश यादव, राजेंद्र यादव, अमृतसिंह, राजकमल, रामसेवक, सतीश चंद्र को शॉल भेंट कर संम्मानित किया। वही कौशल वर्मा ने 2100 रुपये राधेलाल सर्राफ और श्याम सुंदर उपाध्याय व्यापार प्रतिनिधि नें 2100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश राठौर, अजय गुप्ता, राहुल सिंह सिसौदिया, अमित कुमार, मोहन लाल शर्मा, राजेंद्र पहलवान, अनार सिंह यादव, जितेंद्र मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें