फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक में बुखार का  प्रकोप, चार की गई जान

Fri, 12 Aug 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहम्मदगंज, बादुल्लागंज, बेहटा डंबरनगर में स्थिति बिगड़ी
विकास खंड के कई गांवों को संक्रामक रोगों ने चपेट में ले लिया है। चौबीस घंटे में विकास खंड के दो गांवों में संक्रामक बुखार चार जिंदगियां निगल चुका है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली है। गौर करने वाली बात यह है कि गांवों में गठित स्वच्छता और स्वास्थ्य समितियां भी सिर्फ कागजों में काम कर रही हैं। इन गांवों में अब तक 14 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
विकास खंड कादरचौक के कई गांवों में करीब 20 दिन पहले संक्रामक बुखार ने दस्तक दी थी। इसके बाद मौतों का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी है। शुक्रवार को मोहम्मदगंज के कामिर की चार वर्षीय बेटी नेहा की बुखार से मौत हो गई। बादुल्लागंज के कदीर की 12 वर्षीय बेटी मुस्कान ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को बादुल्लागंज के सुरेश की 30 वर्षीय पत्नी धनदेवी और इसी गांव के नत्थू (45) ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया था। गांवों में दर्जनों लोग बुखार से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खबर दिए जाने के बाद भी अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। इससे लोगों में रोष है। 
विज्ञापन

------
... तो 1.38 करोड़ रुपये डकार लिए गए
बदायूं। जिले में कुल 1038 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधान और एएनएम के नेतृत्व में ग्राम स्वच्छता और स्वास्थ्य समिति का संचालन होता है। एक साल में प्रत्येक ग्राम पंचायत को गांवों संक्रामक रोगों के सीजन में तालाबों के पास चूना डलवाने के साथ नाले और नालियों में दवाओं का छिड़काव कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले की 1038 ग्राम पंचायतों को 1.38 करोड़ रुपये भेजे गए थे। यह राशि कहां गई, इसका किसी के पास हिसाब नहीं है। 
विज्ञापन

-----
संक्रामक रोगों का सीजन चल रहा है। पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप कर रही हैं। संक्रामक रोग फैलने की मुख्य वजह गांवों में गंदगी है। स्वास्थ्य विभाग अपना काम कर रहा है। गांव के लोगों को भी चाहिए कि साफ-सफाई रखें।
-सुनील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें