फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा कछला गंगाघाट, 19 करोड़ रुपये हुए मंजूर

विज्ञापन
(13 बीडीएन-09) कछला गंगा घाट
विज्ञापन
कछला में बनाया जाएगा पार्क और पक्के घाट
विज्ञापन

उझानी। कछला गंगाघाट को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसको लेकर 19 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हो गई है। इस धनराशि से पार्क, पक्के घाट व अन्य चीजें बनाई जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर काम भी शुरू हो जाएगा।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में कछला में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 करोड़ रुपये मंजूर हुआ है। इसको लेकर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा काफी समय से प्रयासरत थे। अब पर्यटन विभाग इस धनराशि से वाराणसी की तर्ज पर कछला में गंगाघाट को विकसित करेगा। इसके तहत वहां पर पक्के घाट, सीढि़यां बनाई जाएंगी, ताकि वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ, स्नान करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाए। इसके अलावा कछला में घाट के पास में पार्क भी बनाया जाएगा। घाट पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में यहां पर एक धर्मशाला भी बनाई जाएगी। कछला के पर्यटन के रूप में विकसित होने पर बदायूं को एक अलग पहचान मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 45 करोड़ रुपये का था प्रोजेक्ट
- कछला गंगाघाट के सौंदर्यीकरण को लेकर काफी समय से काम चल रहा है, जब केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना शुरू की तो इसमें तेजी आ गई। सौंदर्यीकरण को लेकर जो प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, वह करीब 45 करोड़ का था, इसका काम दिल्ली की एक कार्यदायी संस्था को दिया गया था, लेकिन काफी समय तक कोई काम शुरू नहीं हो सका था। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि यहां से 19 करोड़ 45 लाख का प्रोजेक्ट गया था। कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की गई है। फिलहाल शासनादेश नहीं आया है, उसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें