जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एनए इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में उझानी के भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता जबकि पार्वती कन्या इंटर कालेज, बदायूं उप विजेता रही।
जबकि बालक वर्ग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एसके इंटर कॉलेज जबकि नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। इसके अलावा सब जूनियर बालक वर्ग में भीमराव अंबेडकर कॉलेज, पड़ौआ विजेता जबकि एनए इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य डा.देवेंद्र सिंह, डॉ. योगेश्वर सिंह, यतींद्र सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेहदीरत्ता, रमेश सिंह, रामदास, आदि का सहयोग रहा।