राजकीय इंटर काॅलेज खुनक में वॉलीबाॅल खेलते छात्र
बदायूं। राजकीय हाई स्कूल खुनक में सोमवार को समर कैंप के 13वें दिन छात्र-छात्राओं ने ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, घुटना चालन, सूर्य नमस्कार, हलासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी, गरुड़ासन आदि योगाभ्यास किया। इसके साथ ही कबड्डी व वॉलीबाल खेलकर गर्मी की छुट्टी का लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य नूतन रानी ने बताया कि बच्चों को दिन के हिसाब से समर कैंप की गतिविधियां कराई जा रही हैं। कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। इसके बाद छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया। इस मौके पर शिक्षिका अंजलि शर्मा, सुषमा रानी व अनामिका रानी मौजूद रहे।