नाट्य कार्यशाला के दौरान स्कूल की छात्राएं
- फोटो : संवाद
बदायूं। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी की ओर से 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें 32 छात्राओं ने रंगमंच की विभिन्न कलाओं, शारीरिक और मानसिक व्यायाम, वॉयस और मॉडयूलेशन स्क्रिप्ट को समझा। चरित्र को विकसित करना, हाव-भाव नाट्य एक्टिंग आदि की बारीकियां भी सीखीं। प्रधानाचार्य अल्पना कुमारी ने कहा कि इस तरह का आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इस मौके पर अध्यापिका पूजा वर्मा, रुबी चौधरी, आदित्य वशिष्ठ समेत स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं।