भाषण, चित्रकला, निबंध में भी बच्चों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत मालवीय आवास पर जनपद स्तरीय विज्ञान-गणित प्रदर्शनी मेेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरीफनगर तो गणित में टिकुरी स्कूल का मॉडल प्रथम रहा।
प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडल्स का बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से विज्ञान-गणित से संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका बच्चों ने बेहतर ढंग से जवाब दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा, सिरसा, जरीफनगर आदि के विज्ञान मॉडल्स में सबसे अच्छा जरीफनगर को चुना गया। वहीं गणित में हर्रायपुर व मुजाहिदपुर, टिकुरी जूनियर स्कूलों की ओर से पेश किए गए मॉडल में टिकुरी को प्रथम स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में कन्या जूनियर हाईस्कूल उसहैत के बच्चे प्रथम रहे। चित्रकला में सिंगरौरा के विजय, लघु नाटिका में जूनियर स्कूल गोठा, भाषण में शिवम यादव तथा गणित एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी में बिसौली की टीम प्रथम स्थान पाया। जिला समन्वयक गौरव सक्सेना ने बताया कि सभी विकास क्षेत्रों में दो-दो विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जाना है। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. योगेश्वर सिंह व खिजर अहमद, वेद प्रकाश भी साथ में रहे। इस मौके पर कृपाल सिंह, महेश चंद्र पाठक, असरार अहमद, सलमान खान, शैलेंद्र सिंह, सीमा राजन, कल्याण दास गुप्ता, राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
------------------
भाषण में बच्चों को किया हतप्रभ
बदायूं। भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर हतप्रभ किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसौली के छात्र महताब रजा ने अंग्रेजी में तथा बेलाडांडी दातागंज के शिवम यादव ने संस्कृ में भाषण देकर सभी का मनमोहा। उनका उत्साहवर्धन किया गया।
............