फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पत्रकार समेत दो की मौत

विज्ञापन
पत्रकार गोविंद भारद्वाज का फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की जान चली गई। उसहैत निवासी पत्रकार गोविंद भारद्वाज पिछले पांच दिन से संक्रमित थे। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। बुधवार रात बदायूं से बरेली और बरेली से दिल्ली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। उनके अलावा दातागंज में एक महिला की मौत हुई है। इससे पहले महिला का बेटा और पति भी काल के गाल में समा गए थे।
विज्ञापन

पत्रकार गोविंद भारद्वाज (52) मूल रूप से उसहैत कस्बे के रहने वाले थे। उनका परिवार आवास विकास कॉलोनी में रहता है। बताते हैं कि पांच दिन पहले अचानक तबीयत खराब होने की आशंका में परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी ऑक्सीजन स्तर कम निकला। कमजोरी महसूस कर रहे थे। उनके साथ उनका बेटा गौरव भारद्वाज भी तबीयत खराब महसूस कर रहा था। उनकी एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई गई, जिसमें दोनों लोग निगेटिव निकले। इसके बावजूद उनकी हालत बिगड़ रही थी। जिस पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां आरटीपीसीआर जांच में दोनों लोग पॉजिटिव निकले। जिससे उन्हें भर्ती कर लिया गया।
परिवार वालों के मुताबिक बुधवार रात अचानक उनकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। इस पर परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए लेकिन कोई बेड नहीं मिला। इस बीच परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर उनका अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया गया। इधर, दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैलियाई में एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को महिला के पति और बुधवार को बेटे की मौत हो गई थी। एक ही परिवार में तीसरी मौत से गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें