फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीधे लाभार्थी के खाते में जाए राशि’

Tue, 28 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओडीएफ में प्रगति ठीक नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी 
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए जारी धनराशि अब किसी ग्राम प्रधान के खाते में नहीं भेजी जाएगी। इसको लेकर डीएम ने सीडीओ शेषमणि पांडेय समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नमामि गंगे कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए। 
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब से शौचालय निर्माण के लिए जो भी धनराशि दी जाए, वह सीधे लाभार्थी के खाते में ही पहुंचे। कहा कि जिलेभर के किस गांव में कितने शौचालयों की आवश्यकता है। उसकी विस्तृत सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाए। वह ओडीएफ की प्रगति से घोर असंतुष्ट दिखे। उन्होंने डीपीआरओ की जमकर क्लास ली। पूछा कि जिले में ट्रिगरिंग की कितनी टीमें काम कर रही हैं। डीपीआरओ ने बताया कि 93 में मात्र 53 टीमें ही ट्रिगरिंग का काम रही हैं। 1038 गांवों में से 586 गांव में ट्रिगरिंग का कार्य किया जा चुका है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्य न करने वाली टीमों को निकालकर बाहर किया जाए। इच्छुक लोगों का चयन किया जाए। डीएम ने डीपीआरओ, बीडीओ, गांव के नामित नोडल अफसरों को चेतावनी दी कि प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीडीओ सेवाराम चौधरी, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, एएमए जिला पंचायत अशोक कुमार यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन


13580 में से 13117 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा 
पांच ब्लाकों में 13580 शौचालयों के निर्माण के लिए जो धनराशि जारी की गई थी। इसमें 13117 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्मित 10022 शौचालयों के ऑनलाइन फोटो भी अपलोड कर दिए गए हैं। ब्लाक दहगवां में 2231 की जगह 2116 शौचालय बने, 1401 ऑनलाइन फोटो अपलोड हुए। ब्लाक सहसवान में 3494 की जगह 3417 शौचालय बने और 2819 ऑनलाइन फोटो अपलोड किए गए। ब्लाक उझानी में 3726 की जगह 3515 शौचालय बने है और 2749 ऑनलाइन फोटो अपलोड किए है। ब्लाक उसावां में 2732 की जगह 2696 शौचालय बने। 1841 ऑनलाइन फोटो अपलोड हुए। ब्लाक कादरचौक में 1397 की जगह 1373 शौचालय बने और 1212 ऑनलाइन फोटो अपलोड किए गए हैं। 

उपस्थिति नहीं बढ़ी तो प्रधानाध्यापक की जाएगी नौकरी
बदायूं। समीक्षा के दौरान डीएम ने बीएसए प्रेमचंद्र यादव निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में पंजीकरण के सापेक्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करे लें। ऐसा नहीं होने पर उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। वहीं बीडीओ, नोडल अधिकारी जब भी गांव में जाएं, तो वहां के विद्यालय का अवश्य निरीक्षण करें। रिपोर्ट देने के लिए एक प्रोफार्मा तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाएगा। उसी के आधार पर सभी अधिकारियों को रिपोर्ट देना होगी। 

गांव में 150 परिवारों के पास में नहीं है शौचालय
दबतोरी। ब्लाक आसफपुर के गांव ललुआनगला में मंगलवार को भोर में खुले में शौच को जाते पुरुष और महिलाओं को रोककर समझाया। वहीं सर्वे के दौरान 150 परिवारों के पास शौचालय नहीं मिले।
विज्ञापन

गांव ललुआनगला ओडीएफ योजना के तहत चयनित हो चुका है। इस गांव में सर्वे करने के लिए पांच सदस्यों की टीम पहुंची है। टीम के सदस्यों राहुल कुमार, वीरपाल आर्या, पुष्पा, आरती, सुमन ने पूरे गांव में घूमकर शौचालय से संबंधित सर्वे किया। इसमें लगभग डेढ़ सौ परिवारों के घरों में शौचालय नहीं मिले।  टीम के सदस्य राहुल ने बताया की 150 परिवारों के घरों में शौचालय नहीं थे। इसकी सूची बनाकर बीडीओ आसफपुर को शीघ्र भेजकर सहायता राशि दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें