फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 24 Jun 2015 11:30 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बादल हुए और बारिश होने लगी। रात साढ़े नौ बजे की झमाझाम बारिश ने तो लोगों को संभलने तक नहीं दिया। यहां गांधी ग्राउंड में चल रही प्रदर्शनी में लोग जमा थे। अचानक बारिश आई तो सब सिर छिपाने को इधर, उधर दौडने लगे। सड़कें पानी से भर गईं और नालियों में पानी तेज धार के साथ बहने लगा। बाजार आए और प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों को बारिश ने भिगोकर ही माना। बेइंतहा गर्मी के बाद रह-रह के बरस रहे बादलों से मौसम बेहद सुहावना हो गया। किसान तो लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए तो बारिश वरदान बन गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें