फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के चार चरणों में वार्डवार होंगे चुनाव

Fri, 25 Sep 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण
विज्ञापन

ब्लाक दहगवां, इस्लामनगर तथा सहसवान अन्तर्गत प्रथम चरण में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 16-आसफपुर, 17-चंदोई, 18-लश्करपुर ओईआ, 19-खंडुआ, 20-नाधा, 21-रसूलपुर कला, 22-दहगवां, 23-नदायल, 24-उघैेती गर्वी, 25-कौल्हिाई, 26-डकारा पुख्ता एवं 27- अहमदनगर असौली के लिए 28, 29 सितंबर को प्रात: आठ से अपरान्ह चार बजे तक नामांकन, 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की जांच, तीन अक्तूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नौ अक्तूबर को प्रात: सात से सांय पांच बजे तक मतदान तथा एक नवंबर को मतगणना होगी।

दूसरा चरण
ब्लाक सालारपुर, जगत, उझानी एवं कादरचौक के  वार्ड नम्बर तीन मैल्हापुर, चार ब्यौर, पांच हुसैनपुर करौतिया, छह बनेई, सात बनकोटा, 31 पुसगवां, 32 अब्दुल्लागंज, 33 रियोनईया, 34  शेखूपुर, 35 सकरी जंगल, 36 रमजानपुर, 37 कादरचौक, 38 ककोड़ा, 39 बची झंझरऊ, 44 बिलहरी, 45 जगत, 46 खेड़ा बुजुर्ग, 47 मोहम्मद नगर सुलरा एवं 48 गिधौल में एक से तीन अक्टूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह चार बजे तक नामांकन, चार, पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, छह अक्तूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 13 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन


तृतीय चरण
ब्लाक दातागंज, म्याऊं, समरेर एवं उसावां के वार्ड नम्बर एक खुकड़ी, दो सिसैयां गुंसाई, 40 खेड़ा जलालपुर पुख्ता, 41 रिजोला, 42 चंगासी, 43 म्यांऊं, 49 जमालपुर, 50 कलौरा एवं 51 बसेला में 6, 7 अक्तूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह चार बजे तक नामांकन, 8, 9 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, दस अक्टूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 अक्टूबर को होगा।

चतुर्थ चरण
ब्लाक अम्बियापुर, बिसौली, आसफपुर एवं वजीरगंज के वार्ड नम्बर आठ बगरैन, नौ रहेडिया, 10 मोहम्मदपुर मई, 11 नसरौल, 12 परौली, 13 परसिया, 14 लक्ष्मीपुर, 15 सीकरी, 28 बेहटा गुसांई, 29 बांस बरौलिया तथा 30 रिसौली के लिए 9, 10 अक्तूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह चार बजे तक नामांकन, 14, 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 अक्तूबर को प्रात: आठ से अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 29 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन


वार्डवार एआरओ हुए नामित
जिला मजिस्ट्रेट शंभू नाथ ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए वार्ड एवं चरणवार एआरओ नामित कर दिए हैं।
प्रथम चक्र के लिए- आफताब अहमद, उप निदेशक मंडी परिषद
द्वितीय चक्र के लिए- जगदीश सिंह, सहायक लेखाधिकारी  एवं सतेंद्र कुमार, उप प्रभागीय वन अधिकारी
तृतीय चरण के लिए- अशोक कुमार माथुर, सहायक अभियंता आरईडी,
चतुर्थ अंतिम चरण के लिए-
विजय कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

दो अक्तूबर को नहीं होंगे नामांकन
बदायूं। गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण नामांकन की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत शंभू नाथ ने निर्देश जारी किए हैं। एक एवं तीन अक्तूबर,  दो दिन ही नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शुरू होगी और निर्धारित अवधि तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें