फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब सेल्समैन की बेटी के जेवर समेत छह लाख और टेंट हाउस से चार लाख का सामान चोरी

Sun, 24 May 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र के गांव धोरेरा में शराब के सेल्समैन के घर में छत से घुसे चोरों ने नवविवाहित बेटी के जेवर और नकदी समेत छह लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। इसके अलावा फैजगंज थाना क्षेत्र में ओरछी के पास इस्लामनगर-शाहबाद हाईवे पर चोरों ने एक टेंट हाउस में नकब लगाकर कुर्सी, बर्तन, सजावट का सामान समेत चार लाख का माल चोरी कर ले गए। इतना सामान किसी बड़े वाहन में ही जा सकता है, इसलिए चोरों ने पूरा इंतजाम किया। जिले में बढ़ती वारदातें पुलिस को चुनौती बनती जा रही हैं। पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


धोरेरा गांव में शराब सेल्समैन के घर चोरी, 6 लाख के जेवर और नकदी ले गए
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के धोरेरा गांव में बीती रात चोरों ने घर से छह लाख के आभूषण और नकदी चुरा ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। गांव के रामवीर सिंह किसानी करने के अलावा शराब के सेल्समैन भी हैं। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे। तभी रात में चोर घुस आए। कमरे में ताला नहीं पड़ा हुआ था। चोरों ने बड़े संदूक के अंदर रखी जेवरों की छोटी संदूकची निकाल ली।

संदूकची में रामवीर की पत्नी और नवविवाहित पुत्री के जेवर रखे हुए थे। साथ ही दो लाख की नकदी भी उसी में रखी हुई थी। चोर नकदी और जेवर ले गए और खाली डिब्बे छोड़ गए। रामवीर ने डेढ़ माह पहले अपनी पुत्री की शादी की थी। यह पुत्री भी इस समय अपने मायके में थी। जो जेवर गए हैं, उनमें इस लड़की के भी जेवर हैं। रामवीर के मकान के पीछे खंडहर पड़ा हुआ है। चोर इसी खंडहर की दीवार के सहारे मकान पर पहुंचे। कोतवाल वेदपाल सिंह ने बताया कि घटना की सत्यता छानबीन के बाद ही सामने आएगी। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-

टेंट हाउस में नकब लगाकर चोरी, चार लाख का सामान ले गए चोर

ओरछी। इस्लाम नगर-शाहबाद हाईवे पर पुलिस पिकेट से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर शुक्रवार की रात बालाजी टेंट हाउस में नकब लगाकर करीब चार लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए।

चोरों ने टेंट हाउस से 25 सिल्वर के मय ढक्कन के भगोने, 25 सिल्वर की परात, 100 कुर्सी, 12 हॉट्स मशीन, 12 चूल्हा, 20 बाल्टी, 30 डोगे, 40 चिप लाइट और चार लोहे के तार के बंडल आदि सामान चोरी कर लिया। फैजगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि टेंट हाउस में चोरी हुई है। तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल जारी है, जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें