फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात उठा ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जांच की।
विज्ञापन

चोरी की घटना सोमवार रात की है। मानकपुर निवासी नवाब अली समेत उनके भाई दिल्ली और मुंबई में काम करते हैं। घर में नवाब की पत्नी रोशना रहती हैं, लेकिन वह रोज की तरह घर में ताला डालकर गांव में ही स्थित अपने मायके चली गईं। मंगलवार सुबह लौटीं तो तीन कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने हालात देख शोर मचाया तो पड़ोसी भी आ गए। घर में चोरी की सूचना के बाद दिल्ली से लौटे नवाब अली समेत उनके भाइयों ने अलमारियों के बाहर बिखरे पड़े कपड़ों को समेटना शुरू कर दिया। फोन करके पुलिस कर्मियों को भी बुला लिया गया। नवाब समेत उनकी पत्नी रोशना ने पुलिस को बताया कि चोर उनके कमरे से सोने- चांदी के जेवरात में अंगूठी, हथफूल, झुमकी और पाजेब आदि तो गुलजार अली की अलमारी से 50 हजार रुपये निकाल ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें