फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन घरों से नकदी समेत जेवरात चोरी, खाली बक्सा खेत में फेंका

विज्ञापन
उझानी के संजरपुर गांव में चोरी के बाद जानकारी देते गृहस्वामी। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
उझानी। संजरपुर बालजीत गांव के तीन घरों को चोरों ने खंगाल लिया। नकदी समेत जेवरात समेट कर चोरों ने एक ग्रामीण का बक्सा खेत में फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने जानकारी करने के बाद तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात तीन घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। चोर किसी के घर में दीवार फांदकर तो कहीं पीछे से घुसे। चोरों ने कमरों में अलमारियों और बक्सों को खंगाल लिया। गांव के सत्येंद्र के घर से चांदी की दो हसली, दो बिछुआ, चार पाजेब, सोने के कुंडल, टीका, बेसर, आठ किलो देशी घी और 40 हजार रुपये चोर ले गए। ब्रजेश के घर से सोने की चेन, कुंडल, चांदी की पाजेब और सात हजार रुपये निकाल ले गए। इसके अलावा विपनेश के घर से चोरों ने सोने के कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पाजेब खडुआ और दो सौ रुपये चोरी हुए हैं। विपनेश ने बताया कि चोरों ने जेवरात और नकदी के अलावा कोई सामान नहीं चुराया है। जाग होने पर खोजबीन के दौरान एक बक्सा खेत में पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए कोशिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें