बदायूं। चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में सोमवार दोपहर उझानी पुलिस एक सराफा व्यापारी को मार्केट से उठा ले गई। अचानक पुलिस के दबिश देने से बाजार में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत करा दिया। बाद में पुलिस ने व्यापारी को भी छोड़ दिया।
उझानी पुलिस एक चोरी के मामले की काफी समय से जांच कर रही है। एक दिन पहले घटना को अंजाम देने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब पता चला कि उसने चोरी किए गए आभूषण टिकटगंज स्थित सराफा मार्केट में एक ज्वैलर्स के यहां बेचे थे। उसने चोरी की पाजेब बेचकर नई पायजेब खरीदी थी। चोर की निशानदेही पर उझानी पुलिस ने सोमवार दोपहर ज्वैलर्स के यहां दबिश दी। पुलिस ने व्यापारी को दुकान से उठाकर गाड़ी में बैठा लिया। ये देखकर आसपास के कई व्यापारी आ गए। उन्होंने व्यापारी को ले जाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत करा दिया। उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी करेंगे। इसक बाद पुलिस व्यापारी को उझानी ले गई। इस पर व्यापारी के परिवार वाले भी दुकान बंद करके उझानी
चोरी के आभूषण खरीदने के मामले में सराफा व्यापारी को कोतवाली लाया गया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। जरूरत पड़ेगी, तो व्यापारी को फिर बुला लेंगे।
- शिवेंद्र भदौरिया, प्रभारी इंस्पेक्टर उझानी