फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुड फ्राइडे पर गए ईसा मसीह गीत

विज्ञापन
इंद्रा चौक ​स्थित गुड फ्राइडे पर मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गुड फ्राइडे पर शहर के प्रमुख गिरजाघरों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान गिरजाघरों में ईसा मसीह का गुणगान करते हुए शांति और प्रेम का संदेश दिया गया।
विज्ञापन



सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रार्थना सभा की गई। पादरी ईपी सिंह ने प्रभु ईसा मसीह के बलिदान, त्याग के बारे में बताया। कहा कि आज के ही दिन प्रभु को सूली पर लटका दिया गया था और रविवार को तीसरे दिन वह जीवित हो उठे थे। बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने लोगों को प्रेम से जीने का रास्ता दिखाया। चर्च में प्रभु के गीत भी गाए गए। साथ में पादरी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। इसी तरह चित्रांश नगर स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च में पादरी जेपी मैसी ने लोगों को प्रेमभाव बनाए रखने की सीख दी। कहा कि प्रभु के बताएं रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करें। इस दौरान लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें