फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ने खुद हटवाया तो कुछ का प्रशासन ने तुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में अतिक्रमण की हालत किसी से छिपी नहीं है। शहर की मुख्य सड़कों का बुरा हाल है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान उतना ही बाहर सजा लिया है, जितना कि अंदर। अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले कई दिनों से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जा रही थी, दुकानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे। अब मंगलवार से अतिक्रमण सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ विनय कुमार की अगुवाई में हटाओ अभियान नवादा से शुरू हो गया। पहले दिन पुरानी चुंगी तक अभियान चला।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ही नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी और पुलिस फोर्स के साथ नवादा पहुंच गए। इस दौरान स्थाई और अस्थाई दोनों तरह के अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। हालांकि टीम के पहुंचने की सूचना पर कुछ लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया था। एक तरफ से चलाए गए अभियान में किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। टीम ने बरेली रोड पर बने ढाबों का स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण एक तरफ से तोड़ा। वहां से टीम बिसौली रोड की तरफ बढ़ी। यहां भी अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। उसके बाद पालिका की टीम नवादा से दातागंज चुंगी की तरफ बढ़ी। इस दौरान जो भी अस्थाई अतिक्रमण मिला, उसे तोड़ दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, एसओ सिविल लाइन ओपी गौतम, नवादा चौकी इंजार्च, पालिका के नारायण दत्त, लवी सिंह आदि मौजूद रहे।
- अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब मौके पर भीड़ इकट्ठी हुई तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। कुछ लोगों ने जल्दबाजी में रोड से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन अधिकांश लोग नहीं हटा सके। ऐसे में पालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से उसे तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

- एनएमएसएन दास कॉलेज के पास स्थित बैंक ऑफ बडौदा के बाहर पार्किंग बनी हुई थी। वहां खड़ी बाइकें भी परेशानी खड़ी कर रही थीं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि यहां पर बाइकें न खड़ी होने दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें