फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूछताछ में खुद को बेगुनाह बताता रहा जावेद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं की बाबा कालोनी निवासी विनोद ठाकुर के दो बेटों की गला रेत कर हत्या के आरोपी जावेद से पुलिस अफसरों ने यहां कोतवाली में बृहस्पतिवार दोपहर दो घंटे तक गहन पूछताछ की। उसे एसओजी की टीम बरेली से लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान हालांकि वह खुद को बेगुनाह ठहराता रहा और बाद में पुलिस उसे नाटकीय अंदाज में लेकर निकल गई। इस दौरान कोतवाली में किसी भी बाहरी व्यक्ति समेत मीडिया कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

हत्याकांड के मुख्य आरोपी साजिद को वारदात के तीन घंटे बाद ही पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था। जावेद ने बृहस्पतिवार तड़के ही बरेली पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस उसे बदायूं लेकर आ गई। हत्याकांड की वजह जानने और साजिद के बारे में जानकारी जुटाने के बारे में जावेद को पूछताछ के लिए यहां कोतवाली में 11:45 बजे लाया गया। करीब दो घंटे तक उससे पूछताछ चली। पूछताछ के दौरान कोतवाली गेट पर मीडिया कर्मियों समेत लोगों का जमघट लगा रहा, लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
पूछताछ के बाद पुलिस कर्मी उसे सफेद रंग की टाटा सूमो कार में बैठकर निकले तो मीडिया कर्मियों ने उन्हें रोककर बात करने की कोशिश भी की। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिस अफसर और सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी कोतवाली में दिखी। बताते हैं कि जावेद ने खुद को बेगुनाह ठहराने की कोशिश की। अफसरों ने भी पूछताछ के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से जब जावेद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ अफसरों के आने की बात कही। बता दें कि पूछताछ के दौरान कोतवाली गेट पर पांच-छह पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन



कादरचौक की तरफ तो कभी बितरोई की ओर ले जाने का मचा शोर
- उझानी कोतवाली में पूछताछ के बाद एसओजी की टीम आरोपी जावेद को कार से लेकर बाहर निकली तो बाइपास तक मीडिया कर्मियों ने पीछा किया। बाइपास से पुलिस कर्मियों के दो-तीन वाहन हाईवे के रास्ते बितरोई मोड़ से मुजरिया, बिल्सी, वजीरगंज होते हुए शहर के सिविल लाइंस थाने में आकर गाड़ी खड़ी कर दी गई। दूसरी तरफ पुलिस के दो वाहन कादरचौक की ओर भी जाते बताए गए, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। पूछताछ शुरू होने के बाद इसे लेकर चार घंटे तक पसोपेश का माहौल बना रहा।

... तो फिर भीड़ को देख बदली गई मेडिकल कराने की योजना
- उझानी कोतवाली में जावेद से पूछताछ के बाद पुलिस कर्मी कार से बाहर निकले तो शोर मचा कि जावेद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मेडिकल कराया जाएगा। इसे लेकर दो-तीन पुलिस कर्मियों की अस्पताल की तरफ आवाजाही भी दिखी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस कर्मियों के वाहन स्टेशन रोड से लिंक रोड मोड़ के रास्ते आगे निकल गए। जावेद का मेडिकल भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें