बदायूं। चुनाव को लेकर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने का काम कर रही है। थाना मूसाझाग पुलिस ने दो सगे भाई मुन्ने, बाबू निवासी मोहम्मद नगर सुलरा, राजपाल, रामपाल निवासी घुमरैया,पप्पू और आसिव निवासी थलिया नगला के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस ने छह आरोपियों को जिले की सीमा के बाहर छोड़ा है। छह माह तक यह अपराधी जिले में प्रवेश नहीं कर सकते। संवाद