सैदपुर नगर पंचायत कार्यालय फर्जी नाम से चेक काटे जाने के मामले में एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। जहां पिछले महीने सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के दौरान एक ही नाम पर दो चेक जारी कर दिए गए थे, वहीं अब जनगणना 2011 में फर्जी तरीके से एक सुपरवाइजर व दो प्रगणक के नाम फर्जी चेक काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। अधिकारी अभी तक इस प्रकरण में मौन साधे बैठे हैं। रिटायर्ड कर्मचारी अच्छन खां ने इस प्रकरण में विभिन्न संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भेज कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सुपरवाइजर फरीद खां, देवकी प्रसाद चपरासी व प्रगणक देवकी प्रसाद, चपरासी अमीर आलम के नाम से चेक काटे गए हैं।
उस दौरान उनकी तैनाती नगर पंचायत में नहीं थी। जांच कराई जा रही है। जांच में जो सत्य होगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय जैसवार, ईओ सैदपुर।