फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिदों की मरम्मत  को मिलेंगे 10-10 लाख

Tue, 29 Mar 2016 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ईदगाहों और दरगाहों की भी कराई जाएगी मरम्मत
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम ने दिखाई दरियादिली
 प्रदेश के सभी जिलों में स्थित जामा मस्जिदों की मरम्मत के लिए 10-10 लाख रुपये उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम की ओर से दिए जाएंगे। यह निर्णय निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया है। 
ये जानकारी वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष एवं सदर विधायक आबिद रजा ने बैठक में शिरकत करने के बाद मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि सभी जिलों की ईदगाहों को पांच-पांच लाख रुपये मरम्मत के लिए मिलेंगे। अध्यक्ष ने इन प्रस्तावों पर तुरंत अमल किए जाने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रजा ने कहा कि इससे जामा मजिस्दों और ईदगाहों में तमाम कार्य किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के छोटे सरकार और बड़े सरकार की दरगाहों समेत लखनऊ की शाहमीना शरीफ दरगाह, बाराबंकी की देवा शरीफ दरगाह, अमरोहा में शाह विलायत साहब, पड़रौना कुशीनगर की शबूरम शाह बाबा, बरेली में आला हजरत, कासगंज में मेहरारा शरीफ और सैयद सालार मसूद गाजी आदि दरगाहों को 10-10 लाख रुपये दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही इमामबाड़ा जियाउलहक लखनऊ और इमामबाड़ा आगावाकार को इतनी ही धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में राज्यपाल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें