फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: अब 21 फरवरी को होगी जामा मस्जिद केस की सुनवाई, हिंदू महासभा ने की थी निरीक्षण कराने की मांग

Wed, 01 Feb 2023 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जामा मस्जिद के मुकदमे में सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय कुमार गुप्ता के पदोन्नति होकर दूसरे कोर्ट में पहुंचने के कारण बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 फरवरी तय की गई है। 
विज्ञापन
हिंदू महासभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय कुमार गुप्ता पदोन्नति होकर दूसरे कोर्ट में पहुंच गए। इसके कारण बुधवार को जामा मस्जिद के मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय की ओर से अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तारीख लगा दी गई है। पिछली तारीख पर हिंदू महासभा की ओर से जामा मस्जिद का निरीक्षण कराने को पत्र दिया गया था। इस पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अभी कोई एतराज नहीं आया है। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई के दौरान उनकी ओर से एतराज दाखिल हो सकता है।

बुधवार को दोनों पक्ष के वकील पहुंचे 

शहर के जामा मस्जिद का मुकदमा सिविल जज सीनियर डिवीजन विजय कुमार गुप्ता की अदालत में चल रहा था। अब उनकी पदोन्नति हो गई है। विजय कुमार गुप्ता सिविल जज सीनियर डिवीजन से एडीजे हो गए हैं। अभी उनके स्थान पर नए जज की तैनाती नहीं हुई है। इससे बुधवार को कोर्ट खाली था। इस मुकदमे की सुनवाई के दौरान हिंदू महासभा के वकील वेदप्रकाश साहू, विवेक रैंडर और मुकेश पटेल समेत कई लोग पहुंचे। इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद के वकील भी पहुंचे। पिछली तारीख पर हिंदू महासभा ने सीधे तौर पर जामा मस्जिद का निरीक्षण कराने की मांग करते हुए आवेदन किया था।

हिंदू महासभा ने किया है यह दावा

हिंदू महासभा का कहना था कि न्यायालय की ओर से मस्जिद का निरीक्षण कराया जाए, जिससे उसकी वर्तमान स्थिति पता चल सके। इससे पहले हिंदू महासभा ने जामा मस्जिद में ईशान मंदिर के अवशेष होने और राजा महीपाल किले के अवशेष होने का दावा किया था। उन्हीं अवशेषों को लेकर निरीक्षण कराने की मांग की गई थी। इस पर न्यायालय ने इंतजामिया कमेटी को अपना एतराज दाखिल करने के लिए एक फरवरी की तारीख तय की थी लेकिन बुधवार को उनकी ओर से कोई एतराज नहीं आया। इसके अलावा बुधवार को मामले में सुनवाई भी नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें